भारतीय क्रिकेटरों ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, शांति और खुशहाली की कामना की

Published:

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2024: भारतीय क्रिकेट जगत के कई सितारों ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रशंसकों को दीपावली की बधाई दी।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “सभी को दीपावली की ढेर सारी रोशनी, खुशी और आनंद की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके और आपके परिवार के लिए शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।”

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “दीपावली का दिव्य प्रकाश आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। दीप जलाएं और एक आनंदमयी दीपावली मनाएं।”

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने प्रशंसकों को “उष्मा, प्रकाश और अंतहीन आशीर्वाद” की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आपको उष्मा, प्रकाश और अनगिनत आशीर्वादों से भरी दीपावली की शुभकामनाएं। हैप्पी दीपावली।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अंदाज में दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लिखा, “आपको दीपावली की रोशनी और खुशियों से भरी शुभकामनाएं। यह दीपावली आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और आनंद लाए।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इस रोशनी के त्योहार से सभी के दिलों में खुशियां लाने की कामना की। उन्होंने लिखा, “सभी को रोशनी, प्यार और अनंत आशीर्वादों से भरी दीपावली की शुभकामनाएं। यह रोशनी का त्योहार आपके दिल में खुशियां, आपके घर में शांति और आपकी राह में सफलता लेकर आए। चलिए इस दीपावली पर अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाएं और दूर-दूर तक खुशी फैलाएं।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी X पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लिखा, “सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

दीपावली भारत और दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे “रोशनी का त्योहार” कहा जाता है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान लोग देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, स्वादिष्ट मिठाइयां बांटते हैं और प्रियजनों को उपहार देते हैं। आतिशबाज़ी के साथ रौशनी का यह त्योहार खुशियों का माहौल बनाता है।

Related articles

Recent articles